फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP

‘विनोद बघेल के परिवार को न्याय न मिला तो आंदोलन’

Wed, 24 Feb 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
BJP
बाह स्थित जूनियर हाईस्कूल के मैदान में मंगलवार को किसान विनोद बघेल की खुदकुशी मामले में परिवारीजनों को समुचित मुआवजा दिलाने और दोषी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर भाजपा ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्र्ीय अध्यक्ष प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विरोधी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय न मिला तो आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के बाद पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रोफेसर बघेल ने सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किया। दोनों पार्टियों पर प्रदेश को बारी-बारी लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब यह खेल बंद होना चाहिए। प्रदेश में जगह बदलते ही मुख्यमंत्री का नाम बदल जाता है। रामपुर में आजम खां, फीरोजाबाद में रामगोपाल यादव, कन्नौज में डिम्पल यादव, बदायूूूं में धर्मेन्द्र यादव के नाम की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मकान, प्लाट, बहू, बेटी, व्यापारी सुरक्षित नहीं है। घाटे की खेती करने वाले किसान को मुआवजा नहीं मिल रहा। विनोद बघेल को मुआवजा न मिलने पर सवाल उठाया कि दादरी में अखलाक को 40 लाख देने वाली सरकार ने विनोद बघेल की सुध आखिर क्यों नहीं ली। उन्होंने 2017 में भाजपा की सरकार बनवाने का आह्वान करते हुए यूपी में माया-मुलायम का खेल खत्म करने की बात कही।
विज्ञापन

उनके आह्वान पर भाजपा नेता संतोष कटारा ने विनोद बघेल की बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपये की मदद दी। धरना-प्रदर्शन में फीरोजाबाद के जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, रामकुमार शर्मा, राजकुमार चाहर, प्रदीप भाटी, श्याम भदौरिया, सोनू चौधरी, मानवेन्द्र सिंह राठौर, प्रयाग नरायन शर्मा, बृजमोहन जोशी, सत्येन्द्र बरूआ आदि ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राना और संचालन बृजेश यादव ने किया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम उमाशंकर को सौंपा गया। इसमें राज्य सरकार से पांच लाख रुपये का मुआवजा न मिलने और एफआईआर दर्ज न होने पर बडे़ आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
 सपाई बोले, जनता ने नकारी भाजपा की राजनीति
बाह। भाजपा के धरना-प्रदर्शन को कोरी राजनीति बताते हुए सपा के जिला उपाध्यक्ष सौदान सिंह भदौरिया ने कहा कि भाजपा की राजनीति को जनता ने नकार दिया है। प्रदर्शन फ्लाप रहा है। पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह के प्रयासों से परिवार को पहले ही पांच लाख का चेक मिल चुका है। एक लाख अस्सी हजार रुपये एक-दो दिन में मिल जाएंगे। मुख्यमंत्री कोष से भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed