फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP

पुलिस-प्रशासन को भूल अपनों को घेरने में जुटी भाजपा

Tue, 22 Sep 2015 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 22 Sep 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
BJP
सांसद बाबूलाल-ऋषि उपाध्याय प्रकरण में दो फाड़ हुई भाजपा अब शमसाबाद प्रकरण को लेकर भी बिखरी नजर आ रही है। इस मुद्दे पर कुछ दिन पूर्व शमसाबाद में पंचायत कर सांसद बाबूलाल को उनके ही क्षेत्र में चुनौती देने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने ऋषि उपाध्याय के घर बैठक कर फिर से ताल ठोंक दी है। इधर, शमसाबाद प्रकरण को लेकर सांसद चौधरी बाबूलाल अपने समर्थकों के साथ लड़ाई लड़ने में जुटे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर अफ्रीकी देशों की यात्रा से लौटे डा. रामशंकर कठेरिया सोमवार को शहर में कदम रखते ही सीधे जिला महामंत्री ऋषि उपाध्याय के निवास पर पहुंचे। यहां पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अशोक राना, राजकुमार चाहर, अनिल चौधरी पहले से ही मौजूद थे। थोड़ी ही देर में शमसाबाद प्रकरण के दर्जनों पीड़ित वहां पहुंच गए। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन दिलाया कि वह उनको न्याय दिलाने के लिए पुलिस और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पीड़ितों की यह सुनवाई क्षेत्रीय सांसद की अनुपस्थिति में हुई। हालांकि सूत्रों की मानें तो कठेरिया ऋषि उपाध्याय के निवास पर खुलेतौर पर उन्हें अपना समर्थन देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इधर, शमसाबाद प्रकरण को लेकर भाजपा अलग-अलग आंदोलन की चेतावनी दे रही है। सांसद चौधरी बाबूलाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने आकाश गुप्ता पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की। सांसद ने कहा कि आकाश गुप्ता पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए पुलिस-प्रशासन ने उस पर रासुका तामील कर दी। उन्होंने कहा कि आकाश गुप्ता से बड़ी गलती तो उस पर हमला करने वालों की है। सांसद ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप भाटी, प्रशांत पौनिया, डा. रामबाबू हरित, कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट, गिर्राज कुशवाह, ओम प्रकाश चलनी वाल,े श्याम भदौरिया, सोनू चौधरी, केके भारद्वाज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आकाश गुप्ता पर रासुका लगाने पर उबले व्यापारी
शमसाबाद। पिछले दिनों कस्बे में हुए बवाल के मुख्य आरोपी आकाश गुप्ता पर रासुका लगाए जाने से व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को व्यापारियों ने हरसहाय धर्मशाला में बैठक कर पुलिस-प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। रासुका नहीं हटाने पर बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी।

सोमचंद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा कि आकाश पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।  आकाश गुप्ता पर लगाई रासुका हटाने की मांग की। चेताया कि दोनों मांगें अगर नहीं मानी गईं तो वैश्य एकता परिषद और उससे जुड़े संगठन बाजार बंद कर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। बैठक के दौरान व्यापारियों ने शमसाबाद में वैश्य एकता परिषद एवं व्यापार मंडल का गठन किया। इसके अध्यक्ष राजेश गुप्ता, श्रीकृष्ण वर्मा, संदीप गुप्ता और नरेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि डा. सुमंत गुप्ता रहे। इस दौरान रवि प्रकाश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, केएम सिंघल, रामनाथ गुप्ता, राजू गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed