फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP eyes Mulayam Singh Yadav's Mainpuri Seat

मुलायम की 'सीट' पर भाजपा की नजर, पदाधिकारियों को दिया ये लक्ष्य

Sun, 29 Jul 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 29 Jul 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
BJP eyes Mulayam Singh Yadav's Mainpuri Seat
फाइल फोटो
आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी को जीतने के लिए भाजपा रणनीति बनाने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी हाईकमान ने बूथ स्तर को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


इसी सिलसिले में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियां में जुटने को कहा। 
विज्ञापन


रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि बूथ की मजबूती से ही चुनाव जीता जा सकता है। पदाधिकारी हर हाल में बूथ मजबूत करके लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट जीतना पार्टी का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर जोर

BJP eyes Mulayam Singh Yadav's Mainpuri Seat
बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत मोहश्वरी व भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
बैठक में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती पर जोर दिया जाए। सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही पदाधिकारी बनाया जाए। जो पदाधिकारी निष्क्रियता बरते उसको तत्काल हटाया जाए। 

हर सेक्टर पर प्रवासी बनाया जाए। जिले के 15 तय किए गए पदाधिकारी बूथ की मजबूती, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की बूथ स्तर पर लाभार्थियों की सूची बनाएं। 

मैनपुरी सीट जीतने का लक्ष्य

बैठक में भोगांव के भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि 15 अगस्त से जिले में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। हर बूथ पर 10-10 पौधे रोपित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के बूथों को मजबूत करें। यह लोकसभा सीट हर हाल में जीतनी है। 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात का पहली एलान कर चुके हैं कि मुलायम सिंह यादव इस बार आजमगढ़ से नहीं मैनपुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में इस सीट पर रोचक मुकाबला होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed