फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp district president of bareilly found in mathura

मथुरा-वृंदावन में देखे गए बरेली के भाजपा जिलाध्यक्ष, यहां-यहां मिली लोकेशन

Wed, 06 Sep 2017 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 06 Sep 2017 10:13 AM IST
विज्ञापन
bjp district president of bareilly found in mathura
bjp district president
पिछले कई रोज से लापता बरेली भाजपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर की लोकेशन मथुरा में मिल रही है। सीसीटीवी फुटेज में मथुरा के धौलीप्याऊ पर वह नजर आ रहे हैं। वृंदावन में भी स्कान मंदिर के आसपास लोकेशन मिल रही है।  
विज्ञापन


31 अगस्त को गायब हुए बरेली भाजपा के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार राठौर को ढूंढने के लिए उनके परिजनों ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। छोटे भाई और उनके दोनों बेटे राहुल और विशाल भी मथुरा में तलाश में जुटे हैं। तीन दिन की तलाश के दौरान परिजनों ने स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों से भी संपर्क साधा है। 
विज्ञापन


परिजनों के साथ तलाश में जुटे रितेश पाठक ने बताया कि रवींद्र सिंह राठौर की लोकेशन अंतिम बार मथुरा के धौलीप्याऊ में मिली है। यहां के सीसीटीवी फुटेज में वह कुछ क्षण के लिए नजर आए हैं, इससे पहले उन्हें मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया है। लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष के परिजनों ने वृंदावन के कई मंदिरों के सीसीटीवी फुटेज भी खगाले हैं। इस्कॉन मंदिर के सीसीटीवी रिकार्डिंग भी देखी गई है। कुछ अन्य मंदिर और आश्रमों में भी उनकी तलाश की गई है। इस दौरान उनकी तलाश तिरुपति बालाजी और मध्य प्रदेश के एक देवी मंदिर पर भी की गई है। जिस तरह से मथुरा में उनकी लोकेशन मिल रही है उससे माना जा रहा है कि वह यहां रहे हैं। हो सकता है कि अभी भी वह मथुरा में ही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed