फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Defeat In Up Panchayat Elections Open Entrence For All In Party

यूपी: पंचायत चुनाव में हार से विचलित भाजपा ने बाहरी और बागियों के लिए खोले द्वार

Sun, 13 Jun 2021 01:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 13 Jun 2021 01:55 PM IST
सार

ब्रज क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के निर्वाचन से पहले सदस्य के रूप में निर्वाचित विरोधियों के साथ अपने बागियों की फिर से वापसी कराने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन
Bjp Defeat In Up Panchayat Elections Open Entrence For All In Party
मथुरा: क्षेत्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान भाजपा पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कमजोर साबित हुई भाजपा अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के निर्वाचन में मजबूती से उभरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके लिए ब्रज क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के निर्वाचन से पहले सदस्य के रूप में निर्वाचित विरोधियों के साथ अपने बागियों की फिर से वापसी कराने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन


शनिवार को केशवधाम में आयोजित क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जिला पंचायत चुनाव की समीक्षा की गई। इसमें जिला पंचायत के चुनावी नतीजों पर चिंता जताते हुए कमजोर परिणाम को लेकर अनेक बिंदु सामने आए। किसी ने इसके लिए कमजोर प्रत्याशी जिम्मेदार बताए तो किसी ने धन अभाव और ठोस रणनीति के साथ कोरोना से उत्पन्न स्थितियों को बड़ा जिम्मेदार माना। इस पर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रत्येक जिला से अलग-अलग समीक्षा रिपोर्ट प्रदेश को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब एक दो दिन में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के दावेदार और फिर ब्लॉक प्रमुख के दावेदारों की सूची जारी कर दी जाएगी। इसके लिए जनपद स्तर से पैनल भेजा जाना है। 15 जुलाई से पहले यह चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें कोई भी निर्वाचित बागी सदस्य या फिर विरोधी सदस्य भाजपा में आना चाहें तो उनके लिए द्वार खुले हैं।
विज्ञापन


25 को आपातकाल पर देशभर में होंगी विचार गोष्ठी : संजीव
ब्रज क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेने आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया ने बताया कि 21 जून को योग दिवस है। 23 जून से 06 जुलाई तक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पौधरोपण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया जाएगा। बलिदान दिवस पर विचार गोष्ठी और 27 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात होनी है। 25 जून को आपातकाल पर देश भर में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ा बयान: सीएम योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed