फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp leader dayashankar singh big statement on cm yogi adityanath

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ा बयान: सीएम योगी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा 2022 का विधानसभा चुनाव

Sun, 13 Jun 2021 08:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Jun 2021 08:06 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
bjp leader dayashankar singh big statement on cm yogi adityanath
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में स्थित केशवधाम पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रजक्षेत्र की बैठक हुई। इस बैठक में आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार टिकट कार्यकर्ताओं की पसंद पर दी जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बैठक के बाद पार्टी के पार्षद राजेश सिंह पिंटू के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 में भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है। जनता भाजपा के पक्ष में पूरी तरह से मतदान करेगी। इसका कारण मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी में जो बदलाव देखने को मिला है, ऐसा काफी वर्षों बाद आया है। 
विज्ञापन


दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी सरकार में अपराधी या तो सलाखों के पीछे भेजे गए या फिर ऊपर। हर तरफ विकास की गंगा बही है। आमजन को योगी सरकार में कोई परेशानी नहीं हुई। बस पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी ने जरूर लोगों को कमजोर किया है। यह प्राकृतिक आपदा से निपटने में मुख्यमंत्री योगी ने सर्वस्व न्यौछावर करके काफी जिंदगियां बचाईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी सीमा के साथ भाजपा के द्वार पहुंचे रामवीर उपाध्याय
भाई, पुत्र और पत्नी के भाजपा में शामिल होने के बाद अब पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय भी भाजपा के द्वार पहुंचे हैं। शनिवार को वृंदावन स्थित केशवधाम में पत्नी सीमा उपाध्याय के साथ उन्होंने भाजपा ब्रज क्षेत्र की बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सहित शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। 

प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय शनिवार को वृंदावन केशवधाम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय भी थीं। यहां उन्होंने भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात ने पूर्व ऊर्जा मंत्री के भाजपा में शामिल होने की अटकलें बढ़ा दी हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 

उनकी पत्नी सीमा उपाध्याय पहले ही भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। वे हाथरस जनपद से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रमुख दावेदार भी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिला पंचायत पर दावेदारी का आश्वासन प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने केशवधाम में मुलाकात के दौरान दिया है। जबकि पूर्व ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में मीडिया के सभी प्रश्नों को यह कहकर टाल दिया कि वे तो ड्राइवर बनकर यहां आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed