{"_id":"619541da4cc4b17de1037e79","slug":"bjp-dedicating-development-works-of-sp-nanda-mainpuri-news-agr5150099136","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने बुधवार को सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है। भाजपा सरकार सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रही है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा गंाव और गरीब विरोधी पार्टी है। किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में ही हो रहा है। सपा शासन में जिस तेजी से विकास कार्य शुरू कराए गए थे। उनके पूरा होने पर भाजपा उसी तेजी से उनका लोकार्पण कर रही है। कंगना रणौत के बयान पर कहा कि जब देश के राष्ट्रपति ही टिप्पणी कर चुके हैं तब कुछ भी कहना बेकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने में लगे हुए हैं। लोग प्रधानमंत्री के जुमले सुनकर परेशान हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में किसान को खाद नहीं मिल रही है। पुलिस की अभिरक्षा में लोगों की मौत हो रही है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट सरकार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। सत्ता के मद में डूबी भाजपा को मतदाता 2022 में आइना दिखाएंगे। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, विधायक किशनी ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, रामनरायन बाथम मौजूद रहे।
--------------
मजबूत बूथ से सरकार बनाएगी सपा
मैनपुरी। सपा कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा ने सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ मजबूत करें। मजबूत बूथ से ही सपा सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता पार्टी की जान होते हैं। पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। भाजपा ने 2017 में झूठ के सहारे सरकार बना ली थी। इस बार जनता जाग गई है। प्रदेश में बदलाव की हवा चल रही है। सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों से ही साबित होता है कि काम बोलता है। सयुस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि बूथ जीतो सरकार जीतो के नारे के साथ कार्यकर्ता काम करें। 2022 में सपा की सरकार बनना तय है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट हेाकर चुनाव की तैयारियों में जुटें। शिवमूर्ति सिंह, शेखर यादव, सतीश राठौर, एएच हाशमी, अमित कठेरिया, योगेंद्र यादव, कृष्णादास लोधी, नीरज यादव, मनोज यादव, अनवेंद्र यादव, खुमान सिंह वर्मा, केसी यादव, ज्योती मैसी, जगपाल सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------
करहल में किया स्वागत
करहल में सपा के राष्ट्र्ीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखेबाजी की है। इसका जवाब लोग आगामी चुनाव में देने के लिये तैयार बैठे हैं। पीली कोठी पर पत्रकारों से उन्होंने कहा कि समाज के सभी तबकों के लोग परेशान हैं। उनकी समस्याओं की ओर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव, सनी यादव, धीरज यादव, शशांक चतुर्वेदी, गौरव कुमार गौरव, विक्की यादव मौजूद रहे।