फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP declared presidents in 17 divisions

Agra News: भाजपा ने 17 मंडलों में अध्यक्ष किए घोषित

Wed, 08 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
BJP declared presidents in 17 divisions
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। मंगलवार देर रात को यह सूची जारी हुई। 17 मंडलों में अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं पद न पाने वाले खेमों में निराशा का माहौल रहा। जिला चुनाव अधिकारी एमएलसी श्रीचंद शर्मा की ओर से यह सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


मैनपुरी विधानसभा के मंडलों में नगर दक्षिण से अवधेश गुप्ता, उत्तर से दीपक बघेल, देहात से उमेश चौहान बनाए गए हैं। कुरावली से हरिओम राजपूत, ज्योंति मंडल से गौरव शाक्य को चुना गया है। भोगांव विधानसभा के भोगांव मंडल पर प्रताप राजपूत, नवीगंज से बृजेश शाक्य, सुल्तानगंज से सतेंद्र कुमार राजपूत, बेवर से मानिसंह शाक्य, बिछवां से विजय विक्रम सिंह को चुना गया है।
विज्ञापन

किशनी विधानसभा के किशनी मंडल से रीता कश्यप, पतारा से सर्वेंद्र चौहान, समान से अखिलेश शर्मा को चुना गया है। वहीं करहल विधानसभा पर बरनाहल से महेंद्र प्रताप सिंह, कुचेला से राधाकृष्ण राजपूत, घिरोर से संजीव बघेल और ओंछा से दिलीप शाक्य को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सिर्फ एक महिला कार्यकर्ताओं को दिया मौका

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष के पद पर पुरुष कार्यकर्ताओं के सापेक्ष महिलाओं को कम ही तवज्जो दी है। सिर्फ किशनी विधानसभा के किशनी मंडल से रीता कश्यप ही इस सूची में शामिल हैं। इसके अलावा बात जातिगण समीकरणों की करें तो पार्टी ने यादव बहुल जिले में किसी भी यादव कार्यकर्ता को मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नहीं दी है।






इन्हें बनाया जिला प्रतिनिधि

मैनपुरी विधानसभा के नगर दक्षिण मंडल में खजान सिंह लोधी, उत्तर से विशाल पांडेय, देहात को खाली रखा है। कुरावली से अजय कुमार शाक्य उर्फ अजित कुमार, ज्योंति मंडल से मुकेश कश्यप को चुना गया है। वहीं भोगांव विधानसभा के भोगांव मंडल पर जिला प्रतिनिधि राधा नौनिया चौहान, नवीगंज से आमोद चौहान, सुल्तानगंज से अकुल कठेरिया, बेवर से प्रज्ञा सेंगर, बिछवां से सुमित मिश्रा को चुना गया है। किशनी विधानसभा के किशनी मंडल से रमाशंकर तिवारी, पतारा से लालजी गुप्ता, समान से दीपचंद पाल को चुना गया है। वहीं, करहल विधानसभा पर बरनाहल से धर्मेंद्र माथुर, कुचेला से डॉ. सुमित चौहान, घिरोर से संध्या कठेरिया और औंछा से संजीव मिश्रा मोनू को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed