फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bjp Bsp Congress Candidates Nomination Today In Agra

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: आगरा में नामांकन का तूफानी दौर, जानिए किन 46 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Fri, 21 Jan 2022 12:04 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Jan 2022 12:04 AM IST
सार

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन तीन बजे तक नामांकन कक्ष में प्रवेश करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में प्रथम तल पर चार और भूतल पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन कक्ष बनाए हैं।

विज्ञापन
Bjp Bsp Congress Candidates Nomination Today In Agra
प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट में 46 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। गुरुवार को दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी योंगेद्र उपाध्याय, ग्रामीण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह, उत्तर सीट से सपा प्रत्याशी ज्ञानेंद्र गौतम व भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल के अलावा 16 निर्दलीय, 20 छोटे दल और पूर्व में पर्चा भर चुके पांच प्रत्याशियों ने नए नामांकन सेट जमा किए हैं।

विज्ञापन

21 तक चलेगी नामांकन की प्रक्रिया
कलक्ट्रेट में 14 जनवरी से जिले की नौ सीटों पर नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को अंतिम दिन है। इससे पहले गुरुवार को रिकॉर्ड 46 नामांकन हुए हैं। सबसे ज्यादा आठ पर्चे बाह सीट के लिए भरे गए हैं। फतेहपुरसीकरी और उत्तर सीट पर सात-सात, खेरागढ़ में छह और ग्रामीण सीट पर पांच नामांकन हुए हैं। 

विज्ञापन

Bjp Bsp Congress Candidates Nomination Today In Agra
आगरा जिला अधिकारी कार्यालय पर तैनात पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन तीन बजे तक नामांकन कक्ष में प्रवेश करने वाले प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल किए जाएंगे। कलक्ट्रेट में प्रथम तल पर चार और भूतल पर पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन कक्ष बनाए हैं।
इन्होंने भरे पर्चे
नामांकन के लिए गुरुवार सुबह 10:30 बजे से ही प्रत्याशियों का कलक्ट्रेट पहुंचना शुरू हो गया। छावनी सीट से बसपा प्रत्याशी भारतेंदु अरुण, ग्रामीण सीट से रालोद प्रत्याशी महेश जाटव, एत्मादपुर से बसपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल, फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी मुकेश कुमार, खेरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार, रालोद प्रत्याशी रौतान सिंह ने नामांकन किया है। इनके अलावा पूर्व में पर्चा भर चुके डॉ. धर्मपाल सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, कुंवरचंद वकील, भगवान सिंह कुशवाह व अरुणकांत कठेरिया ने बृहस्पतिवार को शपथपत्र और नए नामांकन सेट दाखिल किए हैं।
170 पर्चे लिए जा चुके, 76 ने भरे
गुरुवार को 23 लोगों ने नामांकनपत्र लिए। छह दिन में कुल 170 पर्चे लिए जा चुके हैं। नौ सीटों पर बीते छह दिनों में 76 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। सबसे ज्यादा 26 पर्चे आगरा दक्षिण सीट, एत्मादपुर और खेरागढ़ के लिए 21-21, बाह के लिए 20 और फतेहाबाद के लिए 19 पर्चे लिए जा चुके हैं।
बदलाव: आगरा की इस सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी का काटा टिकट, सपा ने खेला वैश्य कार्ड, इन्हें बनाया उम्मीदवार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed