फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp,bjp up,poonam bajaj bjp

भाजपा प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने किया जनपद में प्रवास

Sat, 26 Sep 2020 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
bjp,bjp up,poonam bajaj bjp
पटियाली में भाजपा की बैठक में मंचासीन प्रदेश मंत्री व अन्य। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने शनिवार रात प्रथम बार जनपद में प्रवास किया। उन्होंने ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी से मिलकर संगठन के बारे में चर्चा की। वहीं पटियाली विधानसभा क्षेत्र की बैठक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी को और अधिक मजबूत करने संबंध में दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व उनका जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी व अन्य पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री पूनम बजाज ने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाए जाने के लिए कार्य करें। प्रत्येक मंडल अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारियों को बूथ मजबूत करने हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी ने कहा कि सभी मिलकर एक यूनिट की तरह काम करें। संचालन जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने की।
विज्ञापन

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथिलेश राणा, रामगोविंद महेरे, रामनिवास राजपूत, डॉ. खूब सिंह, अरविंद मौर्य, जितेंद्र बघेल, रमाकांत मिश्रा, सीमा शाक्य, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, हिना सिंह, प्रीति चौहान, सुशील सोलंकी, गौरव गुप्ता, अर्जुन सिंह वेश, भारत गुप्ता, सुनील गुप्ता, हरि सिंह बघेल, गौरव बघेल, विनय द्विवेदी, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed