फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BJP and SP supporters clash over voting in Etah

मतदान खत्म, रंजिश शुरू: एटा में भाजपा और सपा समर्थक भिड़े, दोनों पक्षों के आठ लोग घायल

Tue, 22 Feb 2022 06:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 06:07 PM IST
सार

एटा में मतदान खत्म हो गया है, लेकिन वोट को लेकर रंजिशें शुरू हो गई हैं। मलावन थाना क्षेत्र में सोमवार को भाजपा और सपा के समर्थक भिड़ गए। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
BJP and SP supporters clash over voting in Etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में भाजपा और सपा के समर्थकों में सोमवार देरशाम भिड़ंत हो गई। देखते देखते ही दोनों ओर से लाठी-डंडे चल गए। इससे दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
गांव हिरोंदी निवासी श्यामबाबू ने थाने में शाहआलमपुर निवासी इंद्रभान सहित चार अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोमवार को अपने खेत पर थे। इस दौरान आरोपी आए अैर वोट न देने की बात को लेकर लाठी डंडों से उनकी पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर गांव के ही आंनद, राजेश, श्यामबाबू और पीतमसिंह बचाने आए तो इन पर हमला किया गया। इस वारदात में चारों लोग घायल हो गए। इनको देररात मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

दूसरे पक्ष ने भाजपा समर्थकों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट 

दूसरे पक्ष के सपा समर्थक शीटू निवासी शाह आलमपुर ने गांव हिरोंदी निवासी भाजपा समर्थक श्यामबाबू सहित तीन अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि पार्टी को वोट न देकर दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की बात कहकर उनकी पिटाई की गई। जिसमें शीटू के पिता इंद्रभान, बहन रूबी, माता मीना सहित घायल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उसके छोटे भाई को खींच कर ले जानने लगे। शोर मचाने पर आरोपियों ने भाई को छोड़ा। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मलावन राजीव कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed