फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birthday Party Celebrate In Unlock 1.0 Out Side Of Police Chocki

अनलॉक-वनः पुलिस चौकी के बाहर मना जन्मदिन का जश्न, कार पर रखकर काटा केक

Mon, 22 Jun 2020 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 22 Jun 2020 01:02 PM IST
सार

गाने पर डांस भी हुआ, पुलिसकर्मियों ने भी दी बधाई

विज्ञापन
Birthday Party Celebrate In Unlock 1.0 Out Side Of Police Chocki
जन्मदिन की तस्वीरें - फोटो : वीडियो से निकाला फोटो

विस्तार

आगरा में शाहगंज की सराय ख्वाजा चौकी के बाहर कुछ युवकों ने जन्मदिन का जश्न मनाया। कार पर रखकर एक नहीं, बल्कि दस केक काटे। फोम स्प्रे भी किया। डांस भी कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी भी खड़े नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोरोना काल में चौकी के बाहर इस तरह से जश्न पर सवाल खड़े हो गए हैं। 
विज्ञापन


थाना शाहगंज की सराय ख्वाजा चौकी एयरफोर्स स्टेशन के पास है। वीडियो चार जून को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। भोला पंडित नाम के युवक को बर्थडे की बधाई दी जा रही है।
विज्ञापन


मथुरा में दिनदहाड़े दो लोगों की गोली मारकर हत्या से सनसनी, तीन घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक युवक स्प्रे से फोम उड़ाता नजर आ रहा है। वहां एक कार खड़ी है, जिस पर एक नहीं, दस केक रखे हैं। इन्हें एक-एक करके एक युवक काट रहा है। सभी तालियां बजा रहे हैं। एक-दूसरे को केक भी खिलाया जा रहा है। 

इस दौरान पुलिसकर्मी भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी बधाई भी दे रहे हैं। यह वीडियो दो मिनट सात सेकंड का है। चर्चा है कि ये युवक चौकी पर आए दिन आते हैं।

लॉकडाउन में खत्म हुई जीवनभर की कमाई, आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की आत्महत्या, लिखी ये बात

इंस्पेक्टर शाहगंज सत्येंद्र सिंह राघव ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। वह जांच कराएंगे। वीडियो में सिर्फ केक काटते हुए दिख रहे हैं। कोरोना काल में इस तरह का आयोजन सड़क पर नहीं होना चाहिए था। जांच करके वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed