फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birth anniversary celebrations of Lord Parshvanath and Chandraprabhu in Bah

Agra News: बाह में मना भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्रप्रभु का जन्म कल्याणक महोत्सव

Tue, 16 Dec 2025 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary celebrations of Lord Parshvanath and Chandraprabhu in Bah
बाह में भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्र प्रभु के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकाली गई श्रीजी की रथयात्र
बाह। भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्रप्रभु का सोमवार को बाह में जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के बाद रथयात्रा निकाली गई। श्रीजी की रथयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। रास्ते में फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत किया। श्रीजी की आरती उतारी गई।
विज्ञापन




रथयात्रा में भगवान पार्श्वनाथ एवं चंद्रप्रभु के अहिंसा, सत्य, संयम, करुणा एवं त्याग के संदेश गूंजे। विधान में अखिल जैन ने बताया कि भगवान पार्श्वनाथ ने सर्प-युगल को बचाकर एवं भगवान चंद्र प्रभु ने राज-वैभव त्याग कर आत्म कल्याण के लिए धर्म आचरण के पालन से शांति एवं मुक्ति मिलने का संदेश दिया था। रथयात्रा के समापन पर पूजन और आरती हुई। शांतिधारा का सौभाग्य अमित जैन, कुबेर बनने का सौभाग्य राजेश जैन, आरती एवं उद्घाटन का सौभाग्य पंकज जैन को प्राप्त हुआ। इस दौरान दयाशंकर बोहरे, मनीष जैन, सपन जैन, विनय जैन, नवीन जैन, मुकेश जैन, सोनू जैन, सोनू पचौरी, साधना, रचना, सोनी, स्नेहलता, माया देवी, ममता, रजनी जैन, अंजू जैन, सोनाली जैन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed