फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Birsa Munda fought the British for farmland and forests.

Agra News: बिरसा मुंडा ने खेत और जंगलों के लिए अंग्रेजों से लिया मोर्चा

Sun, 16 Nov 2025 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Birsa Munda fought the British for farmland and forests.
गोष्ठी में बोलते रामशंकर कठेरिया
आगरा। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से आदिवासियों के खेत और जंगलों की रक्षा की। उन्हें मिशनरियों के धर्मांतरण का शिकार होने से बचाया। अंग्रेजों के षड्यंत्र को ध्वस्त किया। उनकी कुर्बानी देश के लिए सच्ची शहादत थी। ये बातें पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया ने कही।
विज्ञापन

वह जयपुर हाउस स्थित एक फार्म हाउस में बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छोटा नागपुर में मिशनरियों के स्कूल थे। बिरसा मुंडा को प्रवेश के समय धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया। उन्होंने मात्र सात साल की उम्र में यह शर्त मानने से मना कर दिया था। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि वह आदिवासी समाज के असली नायक थे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने कहा कि वह अंग्रेजों के अत्याचारों के आगे नहीं झुके। उनके बेटे को अंग्रेजों ने उनकी आंखों के सामने फांसी दे दी थी। इसके बावजूद उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी। कार्यक्रम में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, अनिल चौधरी, शिवशंकर शर्मा, नवल तिवारी, रामबाबू हरित, निर्मला दीक्षित, हेमंत भोजवानी, रोहित कात्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed