फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bird watcher will be exciting for Bird Festival

बर्ड वाचर के लिए रोमांचक साबित होगा फेस्टिवल

Fri, 04 Dec 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 04 Dec 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
bird watcher will be exciting for Bird Festival
चंबल सफारी जरार में चार से छह दिसंबर तक आयोजित बर्ड फेस्टिवल में शामिल होने आए ब्रिटेन के टिम आप्लटन का मानना है कि बर्ड फेयर की तरह ही बर्ड फेस्टिवल ऊंचाइयों को छूएगा। पक्षी विशेषज्ञों के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

गुरुवार को उन्होंने डेनमार्क की पर्यटन विशेषज्ञ लियोनी द वीरा के साथ फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लिया। वह सारस विलेज से सबसे अधिक प्रभावित दिखे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि यहां पक्षियों की मौजूदगी बर्ड वाचर के लिए रोमांचक साबित होगी। पक्षियों को बचाने के लिए इस आयोजन से अच्छा संदेश जाएगा। पक्षियों के संरक्षण पर कई किताबें लिखने वाले टिम यूपी के राज्यपक्षी सारस से काफी आकर्षित हैं। वह बताते हैं कि इन दिनों वह सारस पर लिखी गईं किताबों का अध्ययन कर रहे हैं। वहीं लियोनी द वीरा चंबल सफारी जरार में पक्षी और वन्य जीवों की मौजूदगी पर आश्चर्य जताया।
विज्ञापन

टिम आप्लटन हैं बर्ड फेयर के जनक
बाह। टिम आप्लटन ने 27 साल पहले ब्रिटेन में दुनिया का पहला बर्ड फेयर आयोजित किया था। आज इस फेयर में 73 मुल्कों के 23 हजार विदेशी सैलानी शामिल होते हैं। उन्होंने बताया कि पहले आयोजन से तीन करोड़ की आमदनी हुई थी। उन्होंने पक्षियों को बचाने के लिए यह राशि दान में दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed