फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bird flu

बर्ड फ्लू: पशु चिकित्साधिकारी पोल्ट्री फार्म से जांच के लिए भेजेंगे नमूने

Thu, 07 Jan 2021 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
bird flu
मैनपुरी। बर्ड फ्लू के खतरे लेकर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशुपालन विभाग की ओर से सभी चिकित्साधिकारियों को पोल्ट्री फार्म कर निरीक्षण कर जांच के लिए नमूने लेने के आदेश दिए गए हैं। वहीं समान पक्षी विहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश में अब तक बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

इसके बाद भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसी के तहत जिले में भी पशुपालन विभाग सक्रिय हो गया है। इसके लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की ओर से चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। इसमें उनके क्षेत्र में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने के के लिए आदेशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान अगर कहीं कोई पक्षी बीमार प्रतीत होता है तो उसका नमूना लेकर जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही समान पक्षी विहार में भी बीते एक सप्ताह से हाई अलर्ट जारी है। यहां इस बार लगभग 13 हजार पक्षी विदेशों से आए हैं। ऐसे में यहां खतरा भी अधिक है। इसके लिए बीते एक सप्ताह से लगातार यहां दिन में दो बार निगरानी के लिए टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें पक्षियों की निगरानी कर रही हैं। दिन में दो बार पूरे पक्षी विहार में निरीक्षण के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। अब तक यहां कोई भी पक्षी बीमार होने की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सालय सदर पर बनाया कंट्रोल रूम
पशुपालन विभाग ने एहतियात के तौर बर्ड फ्लू के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय सदर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार को जिला प्रभारी बनाया गया है।
कंट्रोल रूम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक पाल के साथ ही दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ये कंट्रोल सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक क्रियाशील रहेगा। कहीं भी बर्ड फ्लू की जानकारी होने पर कंट्रोल रूम के नंबर 9719957807, 9259241679 और 9719771235 पर अवगत कराएं। इससे तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

बर्ड फ्लू को लेकर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निरीक्षण करने के आदेश देने के साथ ही कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। अगर कहीं भी बर्ड फ्लू की कोई सूचना मिलती है तो तत्काल अवगत कराएं।
डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा, सीवीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed