फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Biometric authentication of ration card holder will be done

Agra News: राशन कार्डधारक का होगा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण

Sun, 09 Jun 2024 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Biometric authentication of ration card holder will be done
कासगंज। अब कार्डधारक का बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। कार्ड में अंकित प्रत्येक यूनिट की आधार केवाईसी होगी। ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगते ही आधार का सत्यापन हो जाएगा।
विज्ञापन

शासन से पात्र गृहस्थी योजना के तहत प्रत्येक यूनिट पर पांच किलो राशन तथा अंत्योदय योजना पर 35 किलो राशन प्रतिमाह दिया जाता है। जिले में 251058 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों के 1091730 सदस्यों को राशन का लाभ मिलता है। विभाग के पास लाभार्थियों के डाटावेस में सीडेड आधार नंबर का जो विवरण मौजूद है वह वास्तव में मान्य है या नही। आमतौर पर कार्डधारक परिवार का एक ही सदस्य हर माह डीलर की दुकान पर जाकर राशन ले आता है। ये पता नहीं चल पाता कि कार्ड में जितने यूनिट अंकित हैं वास्तव में सही हैं या नहीं। परिवार के मृतक सदस्य विवाहित बेटियों और दूसरे जनपदों में शिफ्ट हो चुके लोगों का मुफ्त राशन भी कार्डधारक लेते रहते हैं। जिससे सरकार को चूना लगता है। इसके लिए सरकार ने आधार ऑथेंटिकेशन की योजना बनाई है। जून माह से ई-केवाईसी अभियान शुरू किया गया है। जिससे वास्तविक पात्रों को ही योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed