{"_id":"6022f2eb8ebc3ed6527f83c7","slug":"bill-passed-in-agra-nagar-nigam-agra-city-news-agr479988587","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें नगर निगम सदन में क्या-क्या प्रस्ताव हुए पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें नगर निगम सदन में क्या-क्या प्रस्ताव हुए पारित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। नगर निगम के अधिवेशन में जिन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, उनमें घरों से कूड़ा उठाने के नाम पर हुए घोटाले में पर्यावरण अभियंता के तबादले की संस्तुति भी शामिल है। इसके अलावा और भी प्रस्ताव पास हुए हैं।
- नगर निगम की विज्ञापन व्यवसाय उपविधि - 2019 को सदन की मंजूरी मिली।
- नगर निगम सदन के 275 लोगों की क्षमता वाले नए भवन का निर्माण।
- 15वें वित्त आयोग से मिले धन को निर्माण कार्य में खर्च करने के लिए शासन से मांग।
- जलनिगम के सीवर कनेक्टिंग चैंबर की खोदाई वाली जगह सड़क बनाई जाए।
- एसएस पब्लिक स्कूल कर्मयोगी एन्क्लेव से आगे अवैध डलाबघर को हटाया जाएगा।
- जरूरत और योजना के बिना नए रिक्शे, डस्टबिन नहीं खरीदे जाएंगे।
- नटराजपुरम, शांताकुंज की जर्जर पानी की टंकियों को गिराने की मंजूरी दी गई।
- खवासपुरा में सुलहकुल कब्रिस्तान के पास जलभराव की समस्या का स्थायी निदान।
- टीला शेख मन्नू, काजीपाड़ा में शौचालय की सफाई के लिए केयरटेकर की तैनाती।
- नगर निगम इंटर कॉलेज, गुड़ की मंडी का नाम वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर।
- निर्माण कार्य के एस्टिमेट का निरीक्षण अवर अभियंता की जगह अधिशासी अभियंता करेंगे।
इन जगहों के नाम बदलने को दी मंजूरी
- हार्डी बमकांड के नायक रोशन लाल गुप्त करुणेश के नाम पर बेलनगंज से पथवारी देवी मंदिर तक रोड।
- छीपीटोला से सांई की तकिया मार्ग का नाम आचार्य श्री108 ज्ञानसागर महाराज के नाम पर रखा गया।
- सदरभट्टी के गोलहाता में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का प्रस्ताव फिर से पारित किया गया।
ये प्रस्ताव वापस लिए गए
- मलिन बस्तियों में गरीब लोगों के हाउस टैक्स, वाटर टैक्स को माफ करने का प्रस्ताव।
- शहीद स्मारक संजय प्लेस समिति को 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये अनुदान का प्रस्ताव।
- मार्ग की प्रकाश व्यवस्था में अवर अभियंताओं से जोन वाइज काम कराने की व्यवस्था का प्रस्ताव।
- मोहनपुरा में 12 बीघा सरकारी जमीन पर पुस्तकालय, जिम, पार्क, आवासीय स्कूल बनाने का प्रस्ताव।