फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bikes skidded and hit the divider, two kanwariyas injured

Agra News: बाइकें फिसलकर डिवाइडर से टकराईं, दो कांवड़िये घायल

Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bikes skidded and hit the divider, two kanwariyas injured
कासगंज। रविवार को दोपहर के समय सोरोंजी-कासगंज मार्ग पर बाइकें फिसलकर डिवाइडर से टकरा गईं। जिसमें दो कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए। एक कांवड़िये को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया। एसपी सहित अन्य अधिकारी कांवड़ियो का हाल जानने जिला चिकित्सालय पहुंचे।दोपहर के समय सोरोंजी की ओर से कांवड़ भरकर कांवड़िया प्रमोद (30) निवासी विक्रमपुर थाना बाह आगरा वापस आ रहे थे। तभी पीछे की ओर से दूसरी बाइक पर आ रहे कांवड़िया वीरेश(20) ग्राम सोना थाना सकरोली एटा आ रहे थे। पहले प्रमोद की बाइक फिसली और प्रमोद की बाइक फिसलते ही पीछे से आ रहे वीरेश की बाइक फिसल गई और डिवाइडर से टकरा गई। दोनों कांवड़ियों के गंभीर चोटें आईं। मौके पर लोगों ने दोनों कांवड़ियों को उठाया।
विज्ञापन

पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर आ गई। घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रमोद गंभीर रूप से घायल था। प्रमोद को जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, वीरेश को चिकित्सालय में भर्ती करके इलाज किया गया। घटना की सूचना पर एसपी सौरभ दीक्षित, एडीएम डॉ. वैभव शर्मा, एसडीएम पंकज कुमार, सीओ अजीत चौहान मौके पर पहुंचे। घायल कांवड़ियों का हाल जाना। रेफर किए कांवड़ियों को एंबुलेंस से आगरा भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed