फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bikers gang gold chain looted from woman in agra

आगरा में बाइकर्स गैंग का आतंक: कालिंदी विहार में महिला से लूटी चेन, सड़क पर 10 मीटर तक घसीटा

Wed, 07 Jul 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 Jul 2021 11:07 AM IST
सार

आगरा में बाइकर्स गैंग बेखौफ होकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। दक्षिणी बाईपास पर हुई घटना के बाद अब शहर में वारदात हुई है। बाइकर्स गैंग ने मॉर्निंग वॉक पर जा रही महिला से चेन लूट ली। लुटेरे महिला को 10 मीटर तक घसीट ले गए, जिससे वह घायल हो गई।  

विज्ञापन
bikers gang gold chain looted from woman in agra
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में बाइकर्स गैंग ने मंगलवार को कालिंदी विहार में भी दक्षिणी बाईपास जैसी दुस्साहसिक वारदात की। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला शिक्षक के गले पर झपट्टा मारकर बदमाशों ने चेन लूट ली। बदमाशों के झपट्टे से महिला सड़क पर गिरीं और बाइक के साथ करीब दस मीटर तक घिसटकर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को अछनेरा में भाई के साथ बाइक से जा रही महिला से चेन लूट की कोशिश की थी। महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़ लिया था। बदमाशों के झपट्टे से बाइक से गिरी महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना में शामिल बदमाशों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी है।
विज्ञापन


मंगलवार की वारदात में घायल महिला बेलनगंज निवासी हैं। वह अपने मायके कालिंदी विहार आई हुई हैं। मंगलवार को सुबह सात बजे वह घर के पास ही टहलने निकली थीं। तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश आया। उसने उनके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन पकड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

60 हजार रुपये की थी चेन 
बदमाश के हाथ में चेन के साथ गले में पड़ा धागा भी आ गया। चेन नहीं टूटी। धागा मजबूत होने के कारण वह करीब दस मीटर तक बदमाश की बाइक के साथ घिसटती चली गईं। बाद में धागा टूट गया। इसके बाद ही बदमाश उन्हें छोड़कर भागा। कॉलोनी के लोग आ गए। उन्होंने शिक्षिका को उठाया। 

शिक्षिका ने बताया कि बाइक पर नंबर नहीं था। चेन की कीमत 60 हजार रुपये थी। उन्होंने थाने पर तहरीर दी है। क्षेत्र के लोगों का कहना था कि एक दिन पहले भी कालिंदी विहार में घर बाहर दूध लेने आई महिला के गले से बाइक सवार चेन लूट ले गए थे। 

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। थाना एत्माद्दौला के थाना प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed