फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike stunt at agra inner ring road challan cut by Inspector

महंगा पड़ा इनर रिंग रोड पर बाइक सवार युवकों को स्टंट करना, भुगतनी पड़ी यह सजा

Sat, 10 Aug 2019 11:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
bike stunt at agra inner ring road challan cut by Inspector
इनर रिंग रोड पर बाइक सवार युवक - फोटो : अमर उजाला
इनर रिंग रोड पर दो बाइक पर सवार छह युवक स्टंट कर रहे थे। यातायात निरीक्षक ने चेकिंग में बाइकों को पकड़ लिए। इस पर चालान काटा गया। इनर रिंग रोड पर यातयात निरीक्षक विजय कुमार चेकिंग पर थे। तभी उन्हें दो बाइक पर छह युवक नजर आए। एक ने अपनी शर्ट उतार रखी थी, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक कैमरा हाथ में लिए था। 
विज्ञापन


कभी युवक बाइक को गोल-गोल घुमा रहे थे तो कभी स्पीड से दौड़ा रहे थे। खड़े होकर भी चला रहे थे। कैमरे से वीडियो और फोटो भी बना रहे थे। इस पर यातायात निरीक्षक ने बाइकों को रोक लिया। बाइक चला रहे युवकों के पास लाइसेंस भी नहीं था। 
विज्ञापन


यातायात निरीक्षक ने बताया कि दोनों बाइक का पांच-पांच हजार रुपये का चालान काटा गया है। युवक  राजपुर चुंगी के रहने वाले थे। उन्हें हिदायत दी गई है कि वह आगे से ऐसा नहीं करें। इस तरह स्टंट करने से हादसा भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed