{"_id":"61a126a1dc094179236767b7","slug":"bike-slipped-uncontrollably-woman-dies-agra-news-agr515880011","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नाना की मौत पर अपनी मां और भाभी को लेकर आ रहे युवक की बाइक नौशहरा पुल के समीप फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां परीक्षण के बाद चिकित्सक ने युवक की भाभी को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी पर परिजनों में चीत्कार मच गई
इटावा के गांव मेहरा चुंगी प्रकाश नगर निवासी बल्देव (35) की फिरोजाबाद में ननिहाल है। शुक्रवार को बल्देव के नाना की मौत हो गई। बल्देव अपनी मां विमला देवी और भाभी किरन के साथ गमी में शामिल होने बाइक से आ रहा था। थाना क्षेत्र अंतर्गत नौशहरा पुल के समीप पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने अचानक कट मार दिया और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद किरन (32) को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद बल्देव और विमला देवी को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी पर परिजनों में चीत्कार मच गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह का कहना है कि परिजनों के प्रार्थनापत्र पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।