{"_id":"60f070bb8ebc3e726f2f2d5f","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-jcb-collision-mainpuri-news-agr4999554159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाजार से घर लौटते समय बाइक सवार हाइवे निर्माण के काम में लगी जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला बहोरी निवासी 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र रवीश कुमार दिल्ली में रह कर ट्रक चलाता था। करीब 10 दिन पूर्व वह गांव आया था, बुधवार की शाम वह बाजार से खरीदारी करने के लिए गया था। रात करीब साढे़े नौ बजे वह बाजार करने के बाद बाइक से लौट रहा था।
छिबरामऊ रोड स्थित आरएस इंटर कॉलेज पुरैया के पास पहुंची। तभी हाइवे निर्माण के काम में लगी जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने रोते बिलखते परिजन मौके पर आ गए। उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।