फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike riders spreads terror by firing bullets into groom car In Agra

दूल्हे की गाड़ी में बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियांः दुकानें बंद कर छिपने लगे लोग, बीच बाजार घटना से क्षेत्र में दहशत

Wed, 22 Feb 2023 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 04:23 PM IST
सार

आगरा में बीच बाजार दूल्हे की गाड़ी पर गोलियां बरसाकर दहशतगर्दों ने दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
bike riders spreads terror by firing bullets into groom car In Agra
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार की दोपहर बाइक सवारों ने दूल्हे की गाड़ी में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। आसपास के लोग दुकानों के शटर बंद करके छिपने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। दहशतगर्दों की तलाश कर रही है।    

विज्ञापन


घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के उखर्रा की है। यहां एक दूल्हा स्कार्पियो गाड़ी से सैलून की दुकान के लिए निकला। वह गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके दोस्त के साथ सैलून की दुकान के अंदर चला गया। वह दुकान के अंदर गया ही था कि बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनाई दी। 

विज्ञापन

हवा में तमंचा लहराते हुए भाग निकले

इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। कई राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर हवा में तमंचा लहराते हुए भाग निकले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस  हमलावरों की तलाश में जुटी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस ने दुकान पहुंचे दूल्हे से बात करके जानकारी ली। पुरानी रंजिश में हमला होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed