फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders pulled the peak and dropped girl student on the road in mainpuri

मैनपुरी: बाइक सवारों ने चोटी खींच कर सड़क पर गिराई छात्रा, भीड़ जुटते देख भागे 

Sat, 23 Apr 2022 04:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 04:18 PM IST
सार

स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने चोटी खींच कर सड़क पर गिरा दिया। युवकों ने छात्रा के साथ अभद्रता भी, शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। 

विज्ञापन
Bike riders pulled the peak and dropped girl student on the road in mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश में बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे एंटी रोमियो अभियान का भी मनचलों पर खास असर नहीं पड़ रहा है। स्कूल कॉलेजों के बाहर छात्राओं के साथ छेड़खानी की वारदातें सामने आ रही हैं। मैनपुरी में बाईपास रोड पर शनिवार की दोपहर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। बाइक सवार मनचलों ने स्कूल से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़खानी की। इतना ही नहीं साइकिल सवार छात्रा की आरोपी युवकों ने चोटी खींच दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


मामला मैनपुरी में बाईपास रोड का है। दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा शनिवार को साइकिल से कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज आई थी। दोपहर के समय वह साइकिल से वापस घर लौट रही थी। बाईपास रोड पर स्टेडियम के पास से बाइक सवार दो युवक उसके पीछे लग गए। कुछ दूर जाने पर छात्रा ने मुड़कर देखा तो युवकों ने अभद्र इशारे किए। छात्रा भयभीत होकर वहां से तेजी के साथ जाने लगी तो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ आगे जाने के बाद बाइक सवारों ने छात्रा की चोटी खींची, जिससे वह सड़क पर गिरा गई। छात्रा के सड़क पर गिरने के बाद भी आरोपी बाइक सवार नहीं माने और छात्रा से अभद्रता करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर बाइक सवार युवक वहां से भाग गए। छात्रा ने अपने परिजनों को फोन कर जानकारी दी तो वह लोग उसे घर ले गए। वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा ऐसी कोई शिकायत न मिलने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed