फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders collided with an unknown vehicle, one died

Agra News: बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sat, 12 Aug 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 12 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bike riders collided with an unknown vehicle, one died
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में छितेरा म्याऊं मार्ग पर बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल होगया। उसे अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम भेजा। सड़क हादसे में मौत एटा के ग्राम बिलसड़ निवासी शानू (25) की हुई। वह शुक्रवार की देर शाम अपने साथी संतोष (22) के साथ पटियाली की ओर जा रहा था। जब वह छितेरा म्याऊं मार्ग पर पहुंचा तो उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। हादसे पर राहगीर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों ही घायलों को पुलिस ने पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा। जहां डॉक्टर ने शानू को मृत घोषित कर दिया। वहीं संतोष जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर मृतक शानू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed