फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders beat up a young man in a car

Agra News: कार सवार युवक को बाइक सवारों ने पीटा

Sat, 14 Jan 2023 05:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 05:47 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beat up a young man in a car
मैनपुरी। शहर के राधारमण रोड पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार युवकों ने एक कार सवार की पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जुटता देख आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन

देर शाम एक कार सवार आवास विकास से होकर राधारमन रोड आने वाले मार्ग पर गाड़ी रोक कर खड़ा था। तभी वहां दो बाइक पर चार युवक आए और करीब 10 मिनट तक उनसे गहमागहमी होती रही। इसके बाद बाइक सवार चार युवकों ने डंडो से कार सवार को पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग व राहगीर रुक गए। भीड़ एकत्र होता देख बाइक सवार युवक धमकी देकर भाग गए। घायल युवक ने बताया कि दो दिन पूर्व आवास विकास स्थित एक कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद के बाद साथी युवकों ने उसकी पिटाई की है। कुछ देर बाद वहां कार सवार के साथी आ गए और उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाकर मरहम पट्टी कराई। उक्त घटना को लेकर शनिवार को समाचार लिखे जाने तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed