फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riders asked for 5 lakh chauth from businessman, fired

कारोबारी से बाइक सवारों ने मांगी 5 लाख की चौथ, की फायरिंग

Tue, 29 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bike riders asked for 5 lakh chauth from businessman, fired
सोरों। कस्बे के मोहल्ला बदरिया में मोबाइल कारोबारी से प्रांच लाख रुपये की चौथ न देने पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने मारपीट की। कारोबारी के विरोध पर बाइक सवारों ने तीन राउंड फायर किये, जिससे कारोबारी बाल-बाल बच गया। कारोबारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोबाइल कारोबारी प्रियांशु पुत्र सतीश वार्ष्णेय निवासी मोहल्ला बदरिया की मोहल्ले में ही मोबाइल की दुकान है। दोपहर लगभग दो बजे वह दुकान पर बैठा था, तभी एक बाइक पर कस्बे के ही तीन लोग अंकित पसनावत, सुशील कुमार, पिंकी टेलर उसकी दुकान पर आए और 5 लाख रुपये की चौथ मांगी। जब प्रियांशु ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने फायर कर दिये। प्रियांशु ने आरोपियों द्वारा किये गये फायर के तीन खाली खोखे पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस को तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed