{"_id":"5cfc9fdbbdec22074a6afe75","slug":"bike-rider-dies-in-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दिल्ली का रहने वाला था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दिल्ली का रहने वाला था युवक
Sun, 09 Jun 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद बाइक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में शनिवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाइक सवार युवक नोएडा से आगरा की तरफ आ रहा था। एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 98 के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बाइक में आग लग गई।
हादसा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवक की जेब मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान मैथ्यू पुत्र महेश सिंह निवासी बसंत बिहार प्रथम पश्चिमी-दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस उसका शव जिला अस्पताल लेकर आई।
विज्ञापन
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उसकी बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।