{"_id":"5fa3cf6fbc02b20b142e2f14","slug":"bike-rider-dies-in-accident-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: 'धूम स्टाइल' में फर्राटा भरना पड़ा भारी, बाइक फिसलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: 'धूम स्टाइल' में फर्राटा भरना पड़ा भारी, बाइक फिसलने से युवक की मौत
Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
इसी बाइक से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के थाना पचोखरा क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक के लिए काल गई। गांव तारा नगर के पास तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान शिव कुमार पुत्र ठाकुर दास निवासी नगला राम बक्स (थाना टूंडला) के रूप में हुई। शिव कुमार अपनी बुआ के लड़के की मोटरसाइकिल से उनके घर अवागढ़ जा रहा था। पचोखरा के गांव तारा नगर के नजदीक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के मुताबिक मोटरसाइकिल की रफ्तार बहुत तेज थी, बहुत दूर तक घिसती हुई चली गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि शिवकुमार दो पहले ही बुआ के घर से बाइक लेकर आया था। वापस देने जा रहा था।
विज्ञापन