फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rider dies crushed by an unknown vehicle family members in uproar

Kasganj: फूफा के अंतिम संस्कार में जा रहा था युवक, रास्ते में दर्दनाक हादसा; मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 24 May 2025 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 May 2025 01:02 PM IST
सार

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Bike rider dies crushed by an unknown vehicle family members in uproar
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के सोरों जी क्षेत्र में शनिवार की सुबह कछला मार्ग पर गांव होडलपुर  के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक फूफा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कछला जा रहा था। 
विज्ञापन


 

जनपद एटा थाना मारहरा  के गांव बीच की नगरिया निवासी दिनेश उम्र 38 वर्ष पुत्र ख़िमाई शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर कछला जा रहा था। सोरों जी क्षेत्र में गांव होडलपुर के समीप किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना किसी फोन कर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बहनोई सत्यभान निवासी नगला भीम कासगंज ने बताया कि उसका साला दिनेश अपने फूफा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कछला जा रहा था। उसी दौरान किसी वाहन ने उसे टक्कर  मार दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed