{"_id":"692e03dd595b43fd7f05742b","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-agra-news-c-25-1-agr1008-930628-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
ट्रैक्टर के रौंदने से सिधावली के वरुण शर्मा की मौत
टक्कर के बाद ओवरलोडेड ट्रॉली समेत ट्रैक्टर खंदक में जा गिरा बाह। बटेश्वर से लौट रहे सिधावली (हाल निवासी हिंगोटखेड़ा) के वरुण शर्मा (38) की ट्रैक्टर की टक्कर लगने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर के बाद बाइक सवार ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। ओवरलोडेड ट्रॉली समेत ट्रैक्टर खंदक में जा गिरा।
सिधावली के वरुण शर्मा सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बाह-बटेश्वर मार्ग पर कुतझरा के पास ओवरलोडेड ट्रॉली के साथ जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया। टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर के नीचे फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर को बैक कर चालक ने निकालने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर ट्रॉली खंदक में जा गिरे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की मां अंगूरी देवी आदि परिजन रो-रो कर बेहाल हैं। परिवार में मातम पसरा है। वहीं सिधावली एवं हिंगोट खेडा गांव शोक में डूब गया है।