फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bike rider died in road accident

Agra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 08 May 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 May 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident
कुरावली। घिरोर रोड पर नगला गोसाई के पास सोमवार की शाम बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।थाना घिरोर क्षेत्र के गांव भैंसामई निवासी परमानंद (38) सोमवार की शाम गांव निवासी शशिकांत के साथ कस्बा किसी काम से आए थे। शाम करीब आठ बजे वापस लौटते समय घिरोर रोड नगला गोसाई के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में परमानंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परमानंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed