फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike rally will be taken out from 12th August

Agra News: 12 अगस्त से निकाली जाएगी बाइक रैली

Sat, 10 Aug 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike rally will be taken out from 12th August
सोरोंजी। भाजपा नगरिया मंडल की हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला स्थित सेंट वीएन पब्लिक स्कूल पर मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान तय हुआ कि अभियान को गति प्रदान करने के लिए 12 अगस्त से बाइक रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर मंडल प्रभारी योगेंद्र चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने घर पर तिरंगा फहराना हर नागरिक के लिए गर्व का पल होगा। जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने कहा कि 12 अगस्त से तीनों विधान सभाओं में युवा मोर्चा द्वारा अभियान को गति प्रदान करने के लिए बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। 13 अगस्त से अनुसूचित मोर्चा द्वारा महापुरुषों के स्मारकों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका संगोष्ठी व मौन जुलूस का आयोजन जिला कार्यालय पर किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि कहा 15 अगस्त तक नगरिया मंडल के कम से कम पंद्रह हजार घरों पर तिरंगा झंडा फहरवाने का काम मंडल के सभी कार्यकर्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed