फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike hit by dumper, woman died

Agra News: डंपर की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by dumper, woman died
कासगंज। पटियाली-अलीगंज मार्ग पर दोपहर के समय एक डंपर की चपेट में बाइक आ गई। जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे महिला के पिता भी हादसे में घायल हो गए। डंपर चालक डंपर लेकर भाग गया। पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पिता का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दुर्घटना में मौत का शिकार महिला पूजा (25) पत्नी विपिन मिश्रा निवासी जैथरा एटा हुई। बताया गया कि महिला पूजा अपने पिता सतीश चंद्र शर्मा के साथ बाइक से ससुराल से अपने मायके बदायूं जनपद के गांव बिरौतियां थाना उझानी जा रही थी। तभी दोपहर के समय पटियाली-अलीगंज मार्ग पर फायर स्टेशन के समीप पीछे से डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर लेकर भाग गया। इस दुर्घटना में पिता सतीश भी गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद पिता से घर के बारे में जानकारी लेकर लोगों ने फोन किया तो परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। दुर्घटना के बाद चीत्कार मच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हादसे का शिकार होने से बची दोनों पुत्रियां
कासगंज। सडक़ दुर्घटना में महिला के साथ उसकी दो पुत्रियां भी थीं। जिनमें सोना 4 वर्ष की और मोना 1 वर्ष की है। मोना मां की गोद में थी। जबकि सोना बाइक पर बैठी थी। इस हादसे के दौरान दोनों बच्चियां हादसे का शिकार होने से बच गईं। दोनों के मामूली चोट ही आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed