{"_id":"6a3e9ce733e96fd65803619e","slug":"bike-crashes-into-divider-on-yamuna-expressway-two-dead-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, किशोर समेत दो की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक, किशोर समेत दो की माैत
Fri, 26 Jun 2026 09:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 26 Jun 2026 09:08 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की माैत हो गई। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के खंदौली में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की भोर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। नोएडा से फिरोजाबाद लौटते समय उनकी बाइक खंदौली थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और दोनों सवार करीब 30 मीटर तक सड़क पर घिसटते चले गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस के मुताबिक दीपक निवासी कृष्णा नगर, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद, नोएडा के सेक्टर-59 स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में हेल्पर के रूप में कार्य करता था। उसके पास ही उनकी बुआ का बेटा राजा (16) निवासी हसराबाद, अलीगढ़, रहकर कक्षा 10 की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात दोनों बाइक से नोएडा से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। जैसे ही उनकी बाइक खंदौली थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के 155वें किलोमीटर पर पहुंची, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में बाइक और दोनों सवार करीब 30 मीटर तक सड़क पर घिसटते गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खंदौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।