फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike collides with bull, bank assistant manager dies

Agra News: सांड़ से टकराई बाइक, बैंक के असिस्टेंट मैनेजर मौत

Sat, 28 Jun 2025 01:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull, bank assistant manager dies
ह्रदेश कुमार सिंह का फाइल फोटो - फोटो : ह्रदेश कुमार सिंह का फाइल फोटो
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव देवरी प्रहलादपुर के पास शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक सांड़ बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार आर्यावर्त बैंक के असिस्टेंट मैनेजर की मौत हो गई। अशोक नगर निवासी हृदेश कुमार सिंह आर्यवर्त बैंक की पटियाली शाखा में असिस्टेंट मैनेजर के पद तैनात थे। वह शुक्रवार की देर शाम बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही वह देवरी प्रहलादपुर गांव के पास पहुंचे कि तभी अचानक बाइक के आगे सांड़ आ गया जिससे टकरा कर हृदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed