फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike becomes ball of fire near Bighrai

Agra News: बिघरई के पास बाइक बनी आग का गोला

Fri, 16 Aug 2024 07:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 16 Aug 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
Bike becomes ball of fire near Bighrai
बिघरई के पास बाइक बनी आग का गोला
विज्ञापन

- युवक ने कूदकर बचाई जान, मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी

घिरोर। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर सड़क पर दौड़ रही एक बाइक अचानक आग का गोला बन गई। युवक ने बाइक से कूदकर जान बचाई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मिट्टी आदि डाल कर आग को बुझाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बाइक स्वामी से जानकारी ली।

दन्नाहार क्षेत्र के गांव कंजाहार निवासी राज कुमार शुक्रवार की दोपहर बिघरई के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गया था। पेट्राेल डलवाने के बाद वह घर वापस लौट रहा था। वह कुछ दूर ही निकल पाया था। तभी बाइक में अचानक धुंआ निकलने लगा। राज जब तक कुछ समझ पाता, बाइक में आग की लपटें निकलने लगीं। युवक ने बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। युवक ने आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिया। काफी देर मशक्कत के बाद मिट्टी आदि डाल कर आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed