फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bijli ka haal

अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसानों में आक्रोश

Thu, 02 Jul 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
bijli ka haal
टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र स्थित कुतकपुर विद्युत फीडर - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। ग्राम पंचायत कुतुकपुर शाह के गांव बजहेरा स्थित विद्युत फीडर से अघोषित बिजली कटौती की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। परेशान ग्रामीणों ने विभाग की इस लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन बजहेरा से अघोषित बिजली कटौती की समस्या बढ़ती ही जा रही है। उक्त विद्युत फीडर पर दो दिन से गांव नगला काले, कुतुकपुर, गढ़ी साहब, गढ़ी चेना, भीकनपुर बझेरा, नगला राजपति, ग्वारई, पीपरिया आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति नहीं दी जा रही है। भीषण गर्मी में लोगों का जीना दूभर हो गया है। आलम यह है कि लोगों को घर के बाहर निकलकर दिन में पेड़ों के नीचे समय व्यतीत करना पड़ रहा है। जबकि रात के वक्त लोग अपनी-अपनी छतों पर सोने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने समस्या की शिकायत विद्युत विभाग के अवर अभियंता से की है, मगर संतोषजनक जवाब न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बिजली कटौती के साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ गई है। बिजली समस्या से जूझ रहे लोगों में अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि समस्या का समाधान जल्द ही नहीं किया गया तो वह विद्युत फीडर पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। चेतावनी देने वालाें में महेंद्र सिंह निषाद, ज्ञानेंद्र निषाद, रमेश चंद्र, ब्रजमोहन सिंह, दया निषाद, दया शंकर बघेल, दामोदर निषाद, प्रमोद निषाद, कीरत राम, जगत सिंह, भवानी शंकर, गौरीशंकर, जनक सिंह, आनंद निषाद, गीता निषाद आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed