{"_id":"5f6b42008ebc3edfbc1e7e01","slug":"bijli-bill-mainpuri-news-agr4604887181","type":"story","status":"publish","title_hn":"1068 ने ही जमा की सितंबर माह में बकाया बिल की किस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1068 ने ही जमा की सितंबर माह में बकाया बिल की किस्त
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली का बकाया बिल भुगतान के लिए शुरू की गई आसान किस्त योजना में लोग प्रतिमाह अपनी किस्त नहीं चुका रहे हैं। इससे उनका पंजीकरण निरस्त हो जा रहा है। सितंबर में भी जिले में पंजीकृत 10114 उपभोक्ताओं में से 1068 ने ही अब तक बकाया बिल की किस्त जमा की है।
योजना के तहत 7765 घरेलू और 2349 नलकूप उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया था। प्रतिमाह इन्हें किस्त जमा करनी है। इस माह कुल 10114 पंजीकृत उपभोक्ताओं से लगभग तीन करोड़ रुपये का बकाया बिल किस्त के रूप में जमा किया जाना था। लेकिन सितंबर माह में 23 दिन बीतने के बाद भी 736 घरेलू उपभाक्ताओं और 332 नलकूप उपभोक्ताओं ने ही किस्त जमा की है।
अगर सात दिन में ये उपभोक्ता किस्त जमा नहीं करते हैं तो किस्त योजना को खत्म कर अधिभार समेत उनकी आरसी जारी कर वसूली की जाएगी। अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि अग्रवाल ने सभी पंजीकृत उपभोक्ताओं से समय रहते किस्त जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
उपकेंद्रों से कराया जा रहा फोन
बिजली विभाग द्वारा आसान किस्त योजना में पंजीकृत उपभोक्ताओं को किस्त जमा करने के लिए फोन भी कराया जा रहा है। इसके लिए सभी उप केंद्रों पर कर्मचारियों को लगाया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को प्रेरित कर बिल जमा कराया जाए।
आसान किस्त योजना में पंजीकृत उपभोक्ता माह की अंतिम तिथि का इंतजार न करें। वे अपनी किस्त समय से जमा करें। किस्त जमा न होने पर पंजीकरण निरस्त होने के साथ ही आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी। - रवि अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत।