फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bihar student missing from Mathura railway station going to Kota

लापता हुआ बिहार का छात्र: कोचिंग करने जा रहा था कोटा, मथुरा स्टेशन पर उतरा; साथियों से बोला-अब नहीं आऊंगा...

Fri, 24 Mar 2023 09:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Mar 2023 09:20 PM IST
सार

जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या चार से संबंधित सीसीटीवी खंगाले लेकिन उनमें छात्र नजर नहीं आ रहा। जीआरपी का अनुमान है कि छात्र गेट की तरफ आने के बजाय पटरियों की तरफ से बाहर निकला है।

विज्ञापन
Bihar student missing from Mathura railway station going to Kota
मथुरा रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहताश जिले के गांव कुम्हऊ निवासी 16 वर्षीय छात्र शिरीष कुमार 20 मार्च को कोटा-पटना एक्सप्रेस से उतरकर मथुरा जंक्शन से लापता हो गया। वह घर से साथियों के संग कोटा कोचिंग करने के लिए जा रहा था। ट्रेन से उतरते समय उसने साथियों से कहा कि अब वह वापस नहीं आएगा। जीआरपी उसे खोज रही है।

विज्ञापन


कृष्णकांत तिवारी का पुत्र शिरीष कुमार कोटा-पटना एक्सप्रेस से तीन साथियों के संग कोचिंग को कोटा जा रहा था। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन के आते ही वह साथियों से यह कहकर उतरा कि अब वह वापस नहीं आएगा। जंक्शन से उतरने के बाद छात्र का मोबाइल फोन बंद हो गया। जिसकी जानकारी पिता को हुई तो जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।  उधर, जीआरपी ने प्लेटफार्म संख्या चार से संबंधित सीसीटीवी खंगाले लेकिन उनमें छात्र नजर नहीं आ रहा। जीआरपी का अनुमान है कि छात्र गेट की तरफ आने के बजाय पटरियों की तरफ से बाहर निकला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन के आश्रमों में पहुंची जीआरपी

छात्र की गुमशुदगी का पंपलेट लेकर जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना टीम सहित शुक्रवार को वृंदावन के आश्रमों तक पहंचे। उनके द्वारा सभी आश्रमों के बाहर छात्र की गुमशुदगी वाले पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि वह छात्र को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक की जांच में छात्र के लापता होने कारण समझ में नहीं आ आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed