फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Relief for UP Teachers: Cabinet Approves Cashless Medical Treatment Facility

UP News: शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा कैशलेस इलाज; कैबिनेट से मिल गई मंजूरी

Sat, 14 Mar 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 09:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। करीब 30 वर्षों से लंबित इस मांग के पूरा होने पर शिक्षकों ने खुशी जताई और इसे हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत बताया।
 

विज्ञापन
Big Relief for UP Teachers: Cabinet Approves Cashless Medical Treatment Facility
शिक्षक । सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अब कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को आगरा कॉलेज में आयोजित एक वार्ता के जरिये शिक्षकों के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत किया।
विज्ञापन


 

उप्र विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि करीब 30 वर्षों से शिक्षक और कर्मचारी राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस इलाज की सुविधा की मांग कर रहे थे। पिछले चार वर्षों से इस विषय को लगातार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के समक्ष रखा गया और अब उनकी ओर से इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के सामने रखकर कैबिनेट से मंजूरी मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद कॉलेज के स्टाफ क्लब पदाधिकारियों व शिक्षकों ने उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर इस विषय पर पहल की मांग की थी। अब मुख्यमंत्री की ओर से योजना के लिए बजट आवंटित कर उच्च शिक्षा के शिक्षकों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है, जिससे प्रदेश के हजारों शिक्षकों को राहत मिलेगी। इस दौरान स्टाफ क्लब सचिव प्रो. विजय कुमार सिंह, शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासचिव गौरव शर्मा, प्रो. पीवी झा, प्रो. एसके पांडे, प्रो. भूपेंद्र चिकारा, प्रो. एके सिंह, प्रो. पूनम चांद, प्रो. गौरव कौशिक, डॉ. यादवेंद्र शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed