फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big relief for fail student in agra university

आगरा विविः दो विषय में फेल छात्रों को कुलपति ने दी बड़ी राहत

Fri, 06 Oct 2017 07:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 06 Oct 2017 07:36 AM IST
विज्ञापन
big relief for fail student in agra university
reexam - फोटो : Demo Pic
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुन:परीक्षा में शामिल होने के लिए हरी झंडी दे दी है। प्रत्येक वर्ष के विद्यार्थियों को एक मौका दिया जाएगा। आगामी सत्र से एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों को ही पुन: परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन


कार्य परिषद ने चालू सत्र में निर्णय लिया कि एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों को ही पुन: परीक्षा में शामिल कराया जाएगा, उन्हीं के आवेदन भी स्वीकार किए गए। दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों और छात्र नेताओं ने नई व्यवस्था का विरोध किया। इस वर्ष से नई व्यवस्था लागू न करने की मांग के संबंध में लंबा संघर्ष किया। 
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन से लेकर भूख हड़ताल तक की। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों को एक मौका दिए जाने के संकेत दिए थे। गुरुवार को खंदारी परिसर स्थित अतिथि गृह में छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ हुई बैठक में स्थिति और स्पष्ट कर दी। हालांकि अंतिम निर्णय कार्य परिषद की बैठक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर भी हुई चर्चा

- आगामी सत्र में दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों को पुन: परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। 

- दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों की पुन:परीक्षा, मुख्य परीक्षा के साथ ही कराई जाएगी। 

- परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों को फिर से पुन:परीक्षा देने का मौका नहीं मिलेगा। वह पूर्व छात्र हो जाएंगे। 

- दो विषय में अनुत्तीर्ण छात्रों से पुन:परीक्षा का फार्म भरवाए जाने से पूर्व शपथ पत्र भी लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed