फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big relief for eye patients in agra district hospital

मोतियाबिंद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, जिला अस्पताल में मिलेगी यह सुविधा

Wed, 05 Jul 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 05 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
big relief for eye patients in agra district hospital
eye - फोटो : Demo Pic
आगरा के जिला अस्पताल में मोतियाबिंद आपरेशन को आने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। यहां राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत फेको मशीन से मरीजों के आपरेशन होंगे। आपरेशन की विधि जानने के लिए नेत्र सर्जन चित्रकूट में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला अस्पताल में साल भर में 4500-5000 मरीजों के मोतियाबिंद आपरेशन होते हैं। 
विज्ञापन


यहां आगरा सीमा रेखा से जुड़े राजस्थान और मध्यप्रदेश के मरीज भी आपरेशन को पहुंचते हैं। फेको मशीन लगने से इन मरीजों के लिए बड़ी राहत होगी। सीएमएस डा. सुबोध कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मशीन लगाई जाएंगी। आपरेशन की विधि के लिए डाक्टर प्रशिक्षण ले रहे हैं। जल्द सुविधा शुरू होगी। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण लेने गए जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए अभी चार मिलीमीटर का छेद करना पड़ता है, फेको मशीन से ये 2.8 मिमी रह जाएगा। इससे घाव जल्द भरेगा, संक्रमण का खतरा कम रहता है। मरीज की रोशनी जल्दी और नजर बेहतर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed