{"_id":"595d0e314f1c1b2c628b4680","slug":"big-relief-for-eye-patients-in-agra-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतियाबिंद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, जिला अस्पताल में मिलेगी यह सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतियाबिंद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, जिला अस्पताल में मिलेगी यह सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
eye
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जिला अस्पताल में मोतियाबिंद आपरेशन को आने वाले मरीजों के लिए खुशखबरी है। यहां राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत फेको मशीन से मरीजों के आपरेशन होंगे। आपरेशन की विधि जानने के लिए नेत्र सर्जन चित्रकूट में प्रशिक्षण ले रहे हैं। जिला अस्पताल में साल भर में 4500-5000 मरीजों के मोतियाबिंद आपरेशन होते हैं।
यहां आगरा सीमा रेखा से जुड़े राजस्थान और मध्यप्रदेश के मरीज भी आपरेशन को पहुंचते हैं। फेको मशीन लगने से इन मरीजों के लिए बड़ी राहत होगी। सीएमएस डा. सुबोध कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मशीन लगाई जाएंगी। आपरेशन की विधि के लिए डाक्टर प्रशिक्षण ले रहे हैं। जल्द सुविधा शुरू होगी।
प्रशिक्षण लेने गए जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए अभी चार मिलीमीटर का छेद करना पड़ता है, फेको मशीन से ये 2.8 मिमी रह जाएगा। इससे घाव जल्द भरेगा, संक्रमण का खतरा कम रहता है। मरीज की रोशनी जल्दी और नजर बेहतर रहती है।