फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big movement in the markets as soon as the rain stopped, the police also showed strictness

बारिश थमते ही बाजारों में बड़ी आवाजाही, पुलिस ने भी दिखाई सख्ती

Thu, 20 May 2021 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Big movement in the markets as soon as the rain stopped, the police also showed strictness
कासगंज/गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा/सोरों/सहावर/अमांपुर/पटियाली। कोरोना कर्फ्यू होने के बाद भी लोगों की आवाजाही कम नहीं हो रही है। कोरोना कर्फ्यू में यह लापरवाही लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग घरों में नहीं रुक रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी लोगों की चहल कदमी बाजारों में हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते लोग घरों में ही रहें। बहुत जरूरी होने पर ही लोग घरों से निकले। लेकिन जैसे ही दोपहर बाद बारिश थमी लोगों को आवाजाही बढ़ गई। बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़ते देख पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस के द्वारा आने जाने वाले लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछा और बिना बजह घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी। पुलिस को देखकर लोग लुकाछिपी का खेल करते नजर आए। पुलिस को देखकर लोग गलियों में मुड़ जाते और पुलिस के जाने के बाद फिर बाजरों में निकल आते। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने को पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। वहीं लोगों के चालान भी काटे गए। गांधी मूर्ति, कोतवाली रोड, सर्कुलर रोड, सोरों गेट इलाके में पुलिस ने भ्रमण किया।
विज्ञापन

वहीं सिढ़पुरा कस्बे में भी पुलिस की काफी सक्रियता देखी गई। यहां सभी चौराहों पर पुलिस मौजूद रही और लोगों को बिना बजह आवाजाही न करने के लिए रोक टोक की गई। वहीं बिना मास्क के लोगों को बाहर न निकलने के लिए चेतावनी दी। सोरों, सहावर, अमांपुर, पटियाली, गंजडुंडवारा, मोहनपुर के बाजारों में भी जहां लोगों की आवाजाही थी तो पुलिस की सख्ती भी देखी गई। लोग कोरोना कर्फ्यू को लेकर लापरवाह नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed