{"_id":"5ebcde6615ad762b452173e2","slug":"big-mistake-of-health-department-in-report-of-covid-patients-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: आगरा के 68 पुराने कोरोना संक्रमितों को नया बताकर शासन को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: आगरा के 68 पुराने कोरोना संक्रमितों को नया बताकर शासन को भेजी गई रिपोर्ट
Thu, 14 May 2020 11:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 11:31 AM IST
सार
- 68 संक्रमितों की गलत आईडी बनाकर दो बार रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड हुई
- प्रमुख सचिव ने डीएम को दिए लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वायरस से जूझ रहे आगरा में स्वास्थ्य विभाग की एक और लापरवाही सामने आई है। 68 संक्रमितों की गलत रिपोर्ट शासन के पोर्टल पर भेज दी गई, जबकि ये लोग पहले से ही संक्रमित थे। इससे आगरा में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया। इसका खुलासा होने के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने जिलाधिकारी प्रभु एनसिंह को जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
लखनऊ से आने वाली कोरोना सैंपल टेस्ट रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) यूनिट में दर्ज होती हैं। जालमा संस्थान और एसएन मेडिकल कॉलेज की सैंपलिंग रिपोर्ट भी सीधे यहां आती हैं। यहां से इन्हें जिला अस्पताल भेजा जाता है। फिर इन्हें शासन के कोविड पोर्टल पर अपलोड किया जाता है।
एक संक्रमित की एक बार ही बनती है आईडी
प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि 68 संक्रमितों की गलत आईडी बनाकर दो बार रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की गई। जबकि वो पहले से संक्रमित थे। उनके रिपीट सैंपल हुए थे। एक संक्रमित की एक बार ही आईडी बनती है। इस तरह शासन के पोर्टल पर 68 संक्रमितों की गलत रिपोर्ट दर्ज हो गई।

पोर्टल पर जब संक्रमितों की संख्या अधिक मिली, तो उसकी दोबारा जांच की गई। दोबारा जांच में ये लापरवाही पकड़ी गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीएम से रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने डीएम को आदेश दिए कि सूचना भेजने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्हें निर्धारित प्रारूप पर स्पष्ट रूप से भरकर भेजा जाए।
हस्ताक्षर से जाएगी मृतकों की रिपोर्ट
प्रमुख सचिव ने संक्रमितों के अलावा उपचार के बाद स्वस्थ हुए संक्रमित रोगियों की सूचना और मरने वाले मरीजों की रिपोर्ट प्रभारी के हस्ताक्षर युक्त प्रारूप में भेजने के आदेश दिए हैं।