फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People throng to hear CM Yogi Adityanath election campaign in Mathura

CM Yogi In Mathura: बोले- पहले गरीब की जमीन कब्जाते थे, आज गुंडे-माफिया गले में तख्ती लटकाए घूम रहें हैं

Thu, 27 Apr 2023 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 02:35 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सत्ताधारी भाजपा सहित अन्य पार्टियां अपने-अपने महापौर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों तो जिताने के प्रयास में जुटी हैं। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में जनसभा संबोधित करने पहुंचे हैं।  

विज्ञापन
People throng to hear CM Yogi Adityanath election campaign in Mathura
Mathura: रैली स्थल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में तीर्थनगरी मथुरा पहुंचेगें। यहां वह भाजपा महापौर प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोथित करेंगे। उनकी यह सभा सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज में रखी गई गई है। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। यहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई है।  

विज्ञापन

सीएम योगी को सुनने को उमड़ा जनसैलाब

People throng to hear CM Yogi Adityanath election campaign in Mathura
Mathura: सीएम योगी को सुनने को उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज, जनसभा स्थल पर पहुंचे। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर पहुंचे सीएम योगी

People throng to hear CM Yogi Adityanath election campaign in Mathura
Mathura: मंच पर पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम के पहुंचने पर सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की धरती में आपका स्वागत है। इसके बाद उन्होंने बोलते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सीएम के साथ मंच पर करीब एक दर्जन नेता मौजूद रहे। 
विज्ञापन

हेमामालिनी ने बोलते हुए कहा कि देश व प्रदेश के विकास के लिए यह निकाय चुनाव बहुत अहम रखता है। इसलिए आप सभी लोग भाजपा से महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताने में मदद करें। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश के विकास के लिए बहुत ही बेहतर काम कर रहें हैं। हम सबका सौभाग्य है कि इतने कर्मठ मुख्यमंत्री हमें मिले हैं। 

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश द्ववेदी, बसपा नेता एसके शर्मा और सपा नेता जगदीश नोहवार ने भाजपा का दामन थामा। ये सभी लोग अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

सीएम ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज भारत बदल चुका है। भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। आज भारत की वैश्विक पहचान बनी है। 

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार को हर भारतीय की चिंता है। आज भारत कई देशों का सहयोग कर रहा है। 

कहा कि आज से पहले मथुरा-वृंदावन में क्या होता था, लोग परेशान रहते थे। आज हमारे पास यहां के विकास के लिए कार्ययोजना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्ययोजना बन चुकी हैं। सासंद हेमा मालिनी की देखरेख में बहुत जल्द उसे धरातल पर उतारा जाएगा।  

सीएम ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारों में अराजकतापूर्ण व्यवस्थाएं थी। भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्ताएं थीं। उनकी सफाई करने में कुछ समय तो लगता ही लगता है। उसी की सफाई के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी विनोद आर्य को आपके बीच आपकी सेवा के लिए उतारा है। 

इससे पहले प्रदेश में यह स्थिति थी कि कोई भी गुंडा माफिया किसी की भी झुग्गी झोपड़ी में कब्जा कर लेता था। आज प्रदेश में गुंडों-माफिया की यह स्थिति है कि वह गले में तख्ती लटकाकर घूम रहा है। आज ढाई-ढाई लाख रुपये देकर गरीब का घर बनवाया जा रहा है।

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत की शक्ति का दुनिया लोहा मान रही है। दुनिया के अंदर जहां कहीं भी कोई समस्या आती है तो विश्व के नेता भारत की ओर देखते हैं। कहा कि अभी सूडान के दो जनरल आपस में लड़ गए। इस पर पीएम ने तुरंत निर्णय लिया। भारत ने बिना देरी किए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया। भारतीयों को सुरक्षित वापस आने की कार्रवाई शुरू हुई। 

कहा कि मेरा लक्ष्य गरीबों के जीवन में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना। उनका जीवन बेहतर करना है। कहा कि विकास के नए-नए प्रोजेक्ट जैसे-हाईवे, एयरपोर्ट, आईआईटी, आईआईएम संस्थानों का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। यह सब एक समय सीमा के अंदर हो रहे हैं। 

कहा कि आज निर्वासित महिला, दिव्यांगजन, वृद्धजन कुल मिलाकर एक करोड़ लोगों को 12 हजार रुपये सालाना पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि अकेले आपके मथुरा जिले में 41637 निर्वासित महिला, 3123 दिव्यांगजन और 73755 वृद्धजनों को वार्षिक 12 हजार रुपये की पेंशन का लाभ किया जा रहा है। 

कहा कि दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत भी यहां पर 502 महिला समूह काम कर रही हैं। उन्हें जरूरत का फंड भी उपलब्ध कराया गया है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन का सीमा विस्तार कार्य भी किया गया है। इसके साथ दो अन्य नगर पंचायतों के सीमा विस्तार का काम हुआ है। 

कहा कि अमृत मिशन के अंतर्गत मथुरा को 357 करोड़ रुपये हम लोगों ने आंवटित किया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15273 व्यक्तिगत शौचालय और 10254 सामुदायिक शौचालय भी यहां बनाए गए हैं। सात नगर निकायों ने यहां गौशाला निर्माण को स्वीकृति दी है।   

सीएम ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए ब्रज भूमि को नमन है। मथुरा में जवाहरहाग की घटना सभी को याद है। जो अराजकता का अड्डा था आज बेहतरीन पार्क है। मथुरा गोकुल में कभी दूध की नदियां बहती थीं। पिछली सरकारों ने यहां मांस-मदिरा की बिक्री कराई। अब इन्हें धर्म स्थल घोषित किया गया है। यहां दूध-दही की बिक्री होती है। मथुरा-यमुना को पुराने वैभव में लाना है। कहा कि ब्रज में विकास की 32 हजार करोड़ की योजनाओं पर काम हो रहा है। 

कहा कि आज भारत बदल रहा है। इस बदलाव में हम मौन नहीं रह सकते हैं। भारत के बारे में दुनिया का नजरिया बदल रहा है। भारत दुनिया के सहयोग में सामर्थ्यवान बन रहा है। इससे उत्तर प्रदेश को अलग नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed