फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big danger on the ring road high tension line is so low scared to even pass by

Agra: रिंग रोड पर बड़ा खतरा...हाइटेंशन लाइन इतनी नीचे, गुजरने में भी लगेगा डर

Tue, 01 Jul 2025 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 08:08 AM IST
सार

 रिंग रोड पर करंट का खतरा है। देवरी से रोहता के बीच तीन जगह 400 केवी की हाइटेंशन लाइन क्रॉस कर रही है। इसकी ऊंचाई14 मीटर की ऊंचाई होनी चाहिए, लेकिन 10 से 11 मीटर के करीब ऊंची होने से खतरा बना हुआ है। 
 

विज्ञापन
Big danger on the ring road high tension line is so low scared to even pass by
रिंग रोड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के देवरी से रोहता के बीच बनाए जा रहे रिंग रोड पर करंट का खतरा दौड़ रहा है। सात किमी लंबे रिंग रोड पर तीन जगह पर 400 केवी की हाइटेंशन लाइन क्रॉस कर रही है, जो वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे अथॉरिटी देवरी से ग्वालियर रोड के बाद के बीच इनर रिंग रोड का निर्माण कर रही है, लेकिन इन हाइटेंशन लाइनों को निर्धारित मानक 14 मीटर से ऊंचा नहीं किया गया है। रिंग रोड पर 400 केवी की हाइटेंशन लाइनों की ऊंचाई केवल 10 से 11 मीटर है जो मानकों के अनुरूप नहीं है। इससे ऊंचे वाहनों के निकलने पर करंट से झुलसने का खतरा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: डुप्लीकेट चाबी से खोला कमरे का दरवाजा...नजारा देख उड़े युवक के होश, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन



 
Trending Videos

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने देवरी से बाद गांव तक इनर रिंग रोड का निर्माण कार्य 20 मार्च 2023 से शुरू किया, जो बीते साल 19 सितंबर 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब भी निर्माण कार्य अधूरा है। 7.772 किमी लंबे इनर रिंग रोड के तीसरे हिस्से पर तीन जगह हाइटेंशन लाइन क्रॉस कर रही है, जो महज 10 मीटर ऊपर से निकली है।

ये भी पढ़ें -  सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा: DIG के बंगले का ही कर दिया सौदा, दिलशाद गिरफ्तार; तहसील में सेटिंग से हुआ खेल


 

मानकों के मुताबिक यह लाइन 14 मीटर ऊंची होनी चाहिए। गर्मी में हाइटेंशन लाइनें नीचे झूल जाती हैं। उन दिनों में खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पावरग्रिड कॉरपोरेशन दो साल से नेशनल हाईवे अथॉरिटी से हाइटेंशन लाइनें ऊंची करने के लिए कह रहा है।

 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने तर्क दिया है कि पूर्व में हाइटेंशन लाइनों का मानक कम था, लेकिन रिंग रोड बनने के दौरान मानकों में बदलाव कर दिया गया, ऐसे में लाइनें ऊंची करने से अथॉरिटी ने इन्कार कर दिया है। इस मामले में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ने एनएचएआई के उच्च अधिकारियों को खतरे के प्रति आगाह किया है।

ये भी पढ़ें -  UP: नौ बच्चों की मां, इश्क और कत्ल... अय्याशी की वो खौफनाक कहानी, जिसने उजाड़ दिया हंसता खेलता परिवार


 

करंट से झुलस चुके बस के तीन यात्री
दो दिन पहले स्लीपर बस में हाइटेंशन लाइन के नीचे आने पर करंट दौड़ गया, जिसमें तीन यात्री झुलस गए थे। यह बस गुजरात से आगरा आई थी, जिसमें मां रेखा और बेटे मोहित के साथ बस चालक नीटू यादव को करंट लग गया। तीनों का अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed