{"_id":"68634434e97bea251c086afa","slug":"room-s-door-was-opened-with-a-duplicate-key-young-man-was-shocked-to-see-the-scene-2025-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डुप्लीकेट चाबी से खोला कमरे का दरवाजा...नजारा देख उड़े युवक के होश, मकान मालिक पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डुप्लीकेट चाबी से खोला कमरे का दरवाजा...नजारा देख उड़े युवक के होश, मकान मालिक पर गंभीर आरोप
Tue, 01 Jul 2025 07:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Jul 2025 07:43 AM IST
सार
किराए के मकान में रहने वाला युवक गांव गया हुआ था। जब वो वापस आया, तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा हुआ सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गणपति विहार काॅलोनी में किराएदार विश्वेंद्र सिंह बघेल कमरे पर ताला लगाकर गांव गए थे। वापस आने पर कमरा खुला मिला। अलमारी से कीमती सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने मकान मालिक पर डुप्लीकेट चाबी बनवाकर चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विश्वेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि वह 14 जून की सुबह वह परिवार सहित कुबेरपुर गए थे। दोपहर 12:30 बजे लाैटकर आए तो देखा कि कमरा खुला था। ताले में दूसरी चाभी लगी थी। इस पर जेब चेक की। उनकी चाबी उनके पास ही थी। अलमारी को चेक किया तो उसमें रखे जेवरात और 50 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी की सूचना मकान मालिक अखिलेश यादव और उनकी पत्नी श्वेता देवी को दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत करने से रोक दिया। जानकारी के बाद मालिक का बेटा घर से गायब हो गया। अगले दिन लौटकर आया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।